फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raigarh: खेलते समय बच्ची के गले में फंसा गमछा, हुई मौत; दादी के साथ घर में अकेली थी नंदनी

Tue, 29 Apr 2025 04:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

रायगढ़ जिले में खेलते समय गले में गमछा फंस जाने से एक बालिका की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धरमजयगढ़ थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में घर में खेलते समय गले में गमछा फंस जाने से एक बालिका की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाघडाही में मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास बालिका नंदनी राठिया पुत्री चनेशराम राठिया कपड़ा टांगने वाले बांस में डंडे में लगे गमछे को झूला बनाकर खेल रही थी। इस दौरान बच्ची के गले में गमछा फंस जाने से उसकी मौत हो गई। 

नंदनी के पिता ने बताया कि घटना के समय वह किसी काम के सिलसिले में वह धरमजयगढ़ गए हुए था। इस बीच उसकी बेटी अपनी दादी के साथ घर में थी। इसी बीच यह घटना घटित हो गई। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बहरहाल मासूम बच्ची की मौत हो जाने की जानकारी मिलने के बाद धमजयगढ़ पुलिस मामले को जांच में लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें