फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बारातियों से भरी कार हार्वेस्टर से टकराई, एक की मौत और छह घायल; दो की हालत गंभीर

Sat, 05 Apr 2025 12:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में बारातियों से भरी एक कार सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सिटी कोतवाली बेमेतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमेतरा जिले में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसे में एक की मौत छह लोग घायल हो गए। ये सभी ग्राम डूडा (बेरला) से पौसरी (सिमगा) बलेनो कार क्रमांक CG 07 BP 0928 से बारात जा रहे थे। नेशनल हाईवे स्थित ग्राम पथर्रा में हादसे का शिकार हो गए। 

विज्ञापन


इनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर से टकरा गई। यह हार्वेस्टर खराब था, जिसकी मरम्मत का काम चल रह था। कार में कुल सात लोग बैठे थे, जिसमें से चार लोगों को सिमगा भेजा गया व तीन लोगों को बेमेतरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक की मौत हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां का इलाज जारी है। इनमें भी दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस मामले में बेमेतरा सिटी कोतवाली द्वारा एफआईआर दर्ज की जा रहीं है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें