फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: पिकअप पलटने से 12 से अधिक ग्रामीण घायल; सभी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा में होने जा रहे थे शामिल

Sat, 05 Apr 2025 12:15 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रही ग्रामीणों से भरी तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। हादसे में कई ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर जिले के पालनार में ग्रामीणों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। हादसे में 12 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए। घायल ग्रामीणों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को मेकाज में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी ग्रामीण में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहर अपने दो दिवसीय दौरे के पर हैँ। गृहमंत्री अमित शाह दंतेवाड़ा जिले में आयोजित बस्तर पोंदुम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए हैं। दंतेवाड़ा जिले के हाईस्कूल मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत अलग-अलग जगहों से ग्रामीणों को पिकअप व अन्य माध्यमो से दंतेवाड़ा जिले के हाईस्कूल मैदान में पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें