फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: एसईसीएल कर्मियों को लेकर जा रही बस पुल से नीचे गिरी, चालक की हुई मौत और सात लोग घायल

Sun, 22 Jun 2025 09:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के खुली खदान जगन्नाथपुर माइंस (महान 3) के 16 कर्मियों को लेकर भटगांव-जरही से माइंस जा रही बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी।
विज्ञापन
पुल से नीचे गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित एसईसीएल भटगांव क्षेत्र के खुली खदान जगन्नाथपुर माइंस (महान 3) के 16 कर्मियों को लेकर भटगांव-जरही से माइंस जा रही बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में बस चालक की मौके पर मौत हो गई और एसईसीएल के सात कोयलाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीन कर्मियों को रेस्क्यू कर घटनास्थल से अंबिकापुर भेज दिया गया। अन्य घायलों को भटगांव हॉस्पिटल लाया गया, जहां से चार कर्मियों की हालात खराब होने पर अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। जरही से जगन्नाथपुर जाते समय बोझा के पास ये हादसा होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हादसा जरही-केरता मार्ग में ग्राम बोझा के पास रात करीब 10 बजे हुआ। रात्रि पाली में ड्यूटी के लिए 16 कर्मियों को लेकर एसईसीएल की बस जरही से जगन्नाथपुर माइंस जाने के लिए निकली थी। ग्राम बोझा के पास सुखड़ू पुलिया के बस पहुंची ही थी कि संकीर्ण पुलिया में स्थित बड़े गड्डे को बचाने के चक्कर में ड्राइवर का बस से नियंत्रण छूट जाने के कारण बस बेकाबू होकर पुलिया नीचे गिरकर पलट गई। हादसे में बस में सवार सभी कर्मचारी घायल हो गए।

गंभीर घायलों को जेजे हॉस्पिटल किया गया भर्ती
बस के ठीक पीछे आ रहे मैनेजर ने घटना की सूचना सीनियर अधिकारियों को दी और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसी बीच बस के चालक की मौके पर मौत हो गई और कई कर्मी गंभीर रूप से घायल मिले। उन्होंने गंभीर रूप से घायल तीन कर्मचारियों को घटनास्थल से ही अपने वाहन से अंबिकापुर जीवन ज्योति हॉस्पिटल भेजा। एंबुलेंस की मदद से अन्य घायलों को एसईसीएल भटगांव हॉस्पिटल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दीपक राजवाड़े सहित चार अन्य कर्मियों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। बाकि घायलों का उपचार एसईसीएल भटगांव हॉस्पिटल में किया जा रहा है। घटना की सूचना पर सूरजपुर कलेक्टर और एसपी भी भटगांव हॉस्पिटल पहुंचे। एसईसीएल भटगांव के जीएम सहित अन्य अधिकारी देर रात तक हॉस्पिटल में मौजूद रहे।
विज्ञापन


संकीर्ण पुलिया में बड़े गड्डे के कारण हुआ हादसा
जिस पुलिया पर बस पलटी है, वहां पहले भी एसईसीएल बस का कर्मियों को लाते वक्त हादसा हो चुका है। मोड़ के ठीक बाद ढाल में संकीर्ण पुलिया है। जिसमें एक बड़ा सा गड्डा है। जो कई बार हादसे का कारण बना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें