फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HSRP: आज ही अपनी गाड़ी में करवा लें ये काम, नहीं तो पुलिस काटेगी चालान; होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 02 May 2025 02:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

1 अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत वाहनों में HSRP अनिवार्य है। समय-सीमा खत्म होने के बाद बिना HSRP वाहनों पर कार्रवाई होगी। वाहन स्वामी ऑनलाइन आवेदन कर अधिकृत डीलर से प्लेट लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
HSRP नंबर प्लेट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अब अनिवार्य है। इस नियम का पालन न करने वाले वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी। कोंडागांव के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अतुल असैया ने बताया कि वाहन मालिकों को HSRP लगवाने के लिए चार महीने की समय-सीमा दी गई थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। अब बिना HSRP वाले वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत जुर्माना या कानूनी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


वाहन स्वामी HSRP के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार के अधिकृत पोर्टल https://cgtransport.gov.in पर वाहन संख्या, चेसिस नंबर, इंजन नंबर, पता, मोबाइल नंबर और ईंधन प्रकार जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करके शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान के बाद एक रसीद जारी होगी, और नंबर प्लेट तैयार होने पर वाहन स्वामी को मोबाइल पर सूचना दी जाएगी। फिर वे अधिकृत डीलर से प्लेट लगवा सकते हैं।

HSRP में एक विशिष्ट लेजर कोड और छेड़छाड़-रोधी लॉकिंग सिस्टम होता है, जो वाहन की पहचान को सुरक्षित रखता है और चोरी या फर्जी पहचान के मामलों को रोकने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें