फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: बीजापुर में नेत्र शिविर के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण, रायपुर रेफर किया गया

Thu, 13 Nov 2025 12:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

24 अक्टूबर को आयोजित नेत्र सर्जरी शिविर के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण पाया गया है। हालत बिगड़ने पर सभी को रायपुर के डॉ. आंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। 24 अक्टूबर को आयोजित नेत्र सर्जरी शिविर के बाद 9 मरीजों की आंखों में संक्रमण पाया गया है। हालत बिगड़ने पर सभी को रायपुर के डॉ. आंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीजापुर में नेत्र रोग विभाग की ओर से आयोजित इस विशेष सर्जिकल शिविर में कुल 14 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के शुरुआती दो दिनों तक मरीज सामान्य रहे, लेकिन बाद में आंखों में जलन, सूजन और धुंधलापन की शिकायतें सामने आने लगीं। इनमें एक पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं।

स्थानीय चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेज दिया। रायपुर पहुंचने के बाद सभी को मेकाहारा के नेत्र विभाग में भर्ती किया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जांच और उपचार में जुटी है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में संक्रमण की आशंका जताई गई है। सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान उपयोग किए गए उपकरणों या दवाओं में संक्रमण हो सकता है। हालांकि, संक्रमण का वास्तविक कारण लैब रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटना के बाद बीजापुर स्वास्थ्य विभाग ने आंतरिक जांच प्रारंभ कर दी है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने अधिकारियों की बैठक लेकर पूरे प्रकरण की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें