फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के व्यापारी से 9 लाख रुपये की ठगी, पैसे लेकर थमा दिया नकली सोने का बिस्किट, मामला दर्ज

Sun, 23 Sep 2018 04:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान के एक व्यापारी को छत्तीसगढ़ के रायपुर बुलाकर असली सोने के बदले नकली सोना थमाकर 9 लाख रूपये की ठगी करने वाले दो युवकों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि गंगानगर राजस्थान निवासी अशोक सोनी पेशे से सुनार हैं और सोने का व्यापार करते हैं। बताया जाता है कि अशोक किसी काम से रायपुर के जलाराम इमिटेशन में आए थे, जहां उनके रिश्तेदार विनय अरोरा के माध्यम से अशोक की मुलाकात आरोपी कृष्णा ठक्कर से हुई। इस दौरान कृष्णा ने बताया कि उसके जीजा हरीश ठक्कर की कस्टम विभाग में अच्छी पकड़ है और जो विदेशों से सोना आता है, वह कम दाम में कस्टम विभाग के अधिकारियों से मिल जाता है। अगर आप हमारे साथ व्यवसाय करोगे तो लाभ होगा। 

इसके बाद आरोपी कृष्णा ठक्कर ने हरीश ठक्कर को फोन कर अशोक से बात करवाई। इसके बाद अशोक राजस्थान वापस चला गया। कृष्णा, हरीश और अशोक की अक्सर फोन पर बातचीत होती रहती थी। इस दौरान हरीश ने अशोक से कहा कि कम दाम में सोना चाहिए तो आपको रायपुर आना होगा। 
विज्ञापन


15 जुलाई को अशोक रायपुर पहुंचा

15 जुलाई को अशोक अपने रिश्तेदार विनय अरोरा और दोस्त छिंदरपाल के साथ 4 लाख रुपये लेकर रायपुर पहुंचा और रेलवे स्टेशन स्थित अहिर धर्मशाला में रूका, जिसके बाद अशोक, विनय और छिंदरपाल हरीश ठक्कर के दुकान पहुंचे। दुकान में हरीश ठक्कर और कृष्णा ठक्कर से लेन-देन की बात हुई, तो हरीश व कृष्णा बोले कि कम दाम में शुद्ध सोना देंगे, हमारी कस्टम विभाग में अच्छी पकड़ है। जिसके बाद हरीश ने पूछा कि कितना पेमेंट लाए हो। इस पर अशोक ने बताया कि अभी 4 लाख रुपये लेकर आया हूं। इसके बाद उन्होंने शाम को मिलने को कहा और वहां से वापस आ गए।

16 जुलाई को अशोक हरीश के दुकान पहुंचा

16 जुलाई को फिर अशोक, विनय और छिंदरपाल हरीश व कृष्णा से मिलने के लिए बैजनाथपारा स्थित हरीश के दुकान पहुंचे। जहां पर हरीश ने बताया कि अभी उसके पास माल नहीं आया है, थोड़ी देर में आ जाएगा। उसके बाद अशोक आरोपी कृष्णा के साथ मॉल घुमने के लिए चले गए और रात में अपने होटल में फिर रूक गए। 17 जुलाई के सुबह कृष्णा अशोक के पास आया और 4 लाख रुपये लिए और कहा कि कल सुबह आपको आपका सोना मिल जाएगा।   

विज्ञापन

इसके बाद 18 जुलाई को अशोक अपने दोस्त छिंदरपाल के साथ हरीश के दुकान पहुंचा तो हरीश ने बताया कि यह पैसा बहुत कम है, इससे आपका किराया भाड़ा भी नहीं निकलेगा। कृष्णा ने आपके पैसे मुझे दे दिए हैं और पैसा मेरे पास सेफ रखा हुआ है। आप कुछ और रूपये का इंतजाम कर लो, जिस पर अशोक और पैसे का इंतजाम करने के लिए वापस अपने घर गंगानगर आ गया। इस बीच अशोक की हरीश से फोन पर लगातार बातचीत होती रही। इसके बाद एक दिन पारिवारिक समस्या बताकर अशोक ने हरीश से 40 हजार रुपये मांगे, तो हरीश ने 40 हजार रुपये अशोक के यूनियन बैंक खाते में डाल दिए।

5 लाख रुपये का इंतजाम कर वापस रायपुर आया अशोक

10 सितंबर को अशोक अपने परिचितों के माध्यम से 5 लाख रुपये इकट्ठा कर वापस रायपुर पहुंचा और 11 सितंबर की दोपहर अशोक अपने दोस्त विनय अरोरा और छिंदरपाल के साथ हरीश के दुकान पहुंचा, जिस पर हरीश ने कहा कि शाम को फ्री होकर मिलते हैं। उसने कहा कि मैं मार्केट रेट से 4 हजार रुपये कम में ही आपको सोना दूंगा, आप चाहे जितनो भी रुपये की डीलिंग कर लो आपके 4 लाख रुपये मेरे पास सुरक्षित हैं। इसके बाद हरीश ने कहा कि आप कितने रुपये लेकर आए हो तो अशोक ने बताया कि अभी 5 लाख रुपये लेकर आया हूं। 

इसके बाद अशोक वापस अपने होटल चला गया। इसके बाद रात करीब 10 बजे हरीश अपने कार से अहिर धर्मशाला के बाहर पहुंचा और अशोक के मोबाइल पर फोन कर कहा कि मैं होटल के बाहर खड़ा हूं पैसे लेकर आ जाओ। इसके बाद अशोक अपने दोस्त विनय अरोरा और छिंदरपाल के साथ बाहर आए और हरीश को पैसे दे दिए। इसके बाद हरीश ने अपने पास रखे एक सफेद रंग की पारदर्शी बैग में से सोने जैसे 4 बिस्किट निकालकर अशोक को दे दिए और बोला कि यह 200 ग्राम सोने की पैकिंग है, बाकी का 100 ग्राम सोना एक सप्ताह में दे दूंगा और वो वहां से चला गया। इसके बाद अशोक ने तुरंत पैकिंग खोलकर सोने की जांच की तो वो पीतल निकला। 

आरोपी हरीश ने अशोक को दी धमकी

अशोक द्वारा हरीश को फोन करने पर हरीश ने फोन बंद कर दिया, जिस पर अशोक हरीश से मुलाकात करने के लिए उसके दुकान पहुंचा, जहां हरीश ने कहा कि अभी कृष्णा बाहर गया है, माल में गड़बड़ी हुई है। उसके आने के बाद 2-4 दिन में सही माल देता हूं। जब अशोक ने कृष्णा ठक्कर के मोबाइल पर फोन किया तो उसका मोबाइल भी बंद बता रहा था।

2-4 दिन बीतने के बाद अशोक फिर अपने दोस्त विनय अरोरा के साथ हरीश के दुकान पहुंचा तो हरीश अशोक को धमकी देने लगा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, सामान लेते समय सोचना चाहिए था। उसने धमकी देते हुए कहा कि आज के बाद दुकान पर मत आना, नहीं तो बच नहीं पाओगे। जिसके बाद अशोक ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें