फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: 8वीं के छात्र-छात्रों को मिलेगा नेशनल स्कॉलरशिप, जानें क्या है क्राइटेरिया

Thu, 10 Aug 2023 05:41 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में जो स्टूडेंटस अभी 8वीं में पढ़ रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। ऐसे विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप मिल सकता है। छात्रवृत्ति के लिए 8 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में जो स्टूडेंटस अभी 8वीं में पढ़ रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। ऐसे विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप मिल सकता है। छात्रवृत्ति के लिए 8 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कई नियम बनाए गए हैं, जिन विद्यार्थियों के कक्षा 7वीं में 55 प्रतिशत से पास हुए हैं, उन्हें नेशनल स्कॉलरशिप मिल सकता है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति (National Means-cum- Merit Scholarship) के लिए कक्षा 8वीं में पढ़ रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। ये छात्रवृत्ति भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग नई दिल्ली की ओर से दी जाएगी।

इन्हें मिलेगा स्कॉलरशिप
यह स्कॉलरशिप छत्तीसगढ़ शासन की ओर से संचालित शासकीय अनुदान प्राप्त और स्थानीय विद्यालयों के छात्रों के लिए हैं। वर्तमान में कक्षा 8वीं पढ़ रहे विद्यार्थी 8 सितम्बर तक अपने विद्यालय के प्राचार्य और संस्था प्रमुख को आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा 10 दिसंबर को आयोजित की गई है।
विज्ञापन


ये लगेंगे कागजात
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस योजना के लाभ लेने वाले छात्रों को कई कागजा देने पड़ेंगे। नेशनल स्कॉलरशिप के लिए  पात्रता की शर्तें और आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार से हैं- 

  • कक्षा 7 वीं में 55 प्रतिशत (अनुसुचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति के लिए 5 प्रतिशत की छूट) अंक के साथ उत्तीर्ण
  • विद्यार्थी के पिता या पालक का समक्ष अधिकारी की ओर से जारी आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय 3 लाख 50 हजार से अधिक न हो)
  • अनुसुचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति विद्यार्थियों के लिए समक्ष अधिकारी की ओर से जारी जाति प्रमाण पत्र 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें