फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन: दिल्ली पुलिस ने पवन खेड़ा को रायपुर आने से रोका, मौके पर जमकर नारेबाजी

Thu, 23 Feb 2023 03:00 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें  राष्ट्रीय महाधिवेशन के लिए दिल्ली से रायपुर आ रहे कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने पवन खेड़ा को रायपुर आने से रोका, जमकर नारेबाजी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में 24 से 26 फरवरी को होने वाले कांग्रेस के 85वें  राष्ट्रीय महाधिवेशन के लिए दिल्ली से रायपुर आ रहे कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा को दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका। इसके बाद कांग्रेसियों और पुलिस ने काफी बहस हुई। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, सुरजेवाला समेत कई कांग्रेसी नेता हवाईअड्डे पर मौजूद हैं। सभी रोके जाने पर विरोध कर रहे हैं। पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी हो रही है। कांग्रेसियों का कहना है कि कांग्रेस के अधिवेशन को बाधित करने के लिए मोदी सरकार का एक और प्रयास है। 

विज्ञापन


मामले में पवन खेड़ा ने कहा कि मुझे कहा गया कि आपके सामान को लेकर कुछ समस्या है, जबकि मेरे पास केवल एक हैंडबैग है। जब फ्लाइट से नीचे आया तो बताया गया कि आप नहीं जा सकते हैं। फिर कहा गया- आपसे DCP मिलेंगे मैं काफी देर से इंतजार कर रहा हूं। नियम-कानून और कारणों का कुछ अता-पता नहीं है।
विज्ञापन


https://www.facebook.com/watch/live/?extid=CL-UNK-UNK-UNK-AN_GK0T-GK1C&mibextid=2Rb1fB&ref=watch_permalink&v=5877947722320592

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें