फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य में 8 लाख नये मतदाता बढ़े

Fri, 18 Jan 2013 02:59 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिये 8 लाख 80 हजार 613 नये मतदाता बढ़ गये हैं। इनमें से 3 लाख 97 हजार युवा वोटर हैं जो पहली बार वोट देकर अपना विधायक चुनेंगे। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया गया।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस बार पहले के मुकाबले राज्य में अधिक वोटर बढ़े हैं। राज्य में बढ़ हुये मतदाताओं का प्रतिशत 5.72 है। मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान से पहले राज्य में 1 करोड़ 53 लाख 18 हजार मतदाता थे, जो अब बढ़कर 1 करोड़ 62 लाख 69 हजार 489 हो गये हैं।  

अधिकारियों का मानना है कि पहली बार राज्य में करीब 6 प्रतिशत तक वोटर बढ़े हैं, जबिक इससे पहले एक या दो प्रतिशत ही मतदाताओं की संख्या बढ़ती थी। इसकी वजह वे पुनरीक्षण के लिए विशेष व सुनियोजित तरीके से चलाए अभियान को मानते हैं।
विज्ञापन


साथ ही पुनर्निरीक्षण के बाद 95.28 प्रतिशत कार्डधारक मतदाता अब बढ़कर 96.24 प्रतिशत हो गये हैं। 20 से 29 व 30 से 39 साल आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या में भी इजाफज्ञ हुआ है। इस बार जुड़े नये युवा मतदाताओं में लड़कों की संख्या 68 प्रतिशत के साथ अधिक है। 80 साल से अधिक उम्र वाले मतदाताओं के नाम भी जुड़े हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें