फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में बड़ा घोटाला: उचित मूल्य दुकानों में 7,892 टन चावल गायब, 894 दुकानों पर कार्रवाई

Tue, 12 Aug 2025 01:08 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के 13 हजार 779 उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक के भौतिक सत्यापन में बड़ा घोटाला सामने आया है। 31 मार्च 2024 की स्थिति के अनुसार हुई जांच में 894 दुकानों में कुल 7,891.73 टन चावल की कमी पाई गई।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के 13 हजार 779 उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक के भौतिक सत्यापन में बड़ा घोटाला सामने आया है। 31 मार्च 2024 की स्थिति के अनुसार हुई जांच में 894 दुकानों में कुल 7,891.73 टन चावल की कमी पाई गई।

खाद्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए 101 दुकानों का आबंटन निलंबित, 72 का निरस्त और 19 दुकानों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं 194 दुकानों से वसूली के लिए आरआरसी जारी की गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस तरह के निरीक्षण और सत्यापन की कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें