प्रदेश में 14 साल बाद कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई। बुधवार को बेमेतरा के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में इन परीक्षाओं के परिणाम जारी किए गए। छात्रों का प्रदर्शन इस वर्ष सराहनीय रहा।
विज्ञापन
कक्षा 5वीं के परिणाम:
कुल 15,921 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 15,813 ने परीक्षा दी। इनमें 14,757 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 95.77% रहा।
प्रथम श्रेणी: 12,420
द्वितीय श्रेणी: 2,243
तृतीय श्रेणी: 94
पूरक परीक्षा: 1,056 विद्यार्थी
कक्षा 8वीं के परिणाम:
कुल 16,203 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 16,045 ने परीक्षा दी। इनमें 12,990 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 89.95% रहा।