फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sakti: आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, ससुराल पक्ष के लोग करते थे प्रताड़ित

Sun, 26 May 2024 06:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति

सार

सक्ती जिले में नवविवाहिता महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। मामले मे पुलिस ने महिला के पति, सास-ससुर और ननंद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सक्ती जिले में नवविवाहिता महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। मामले मे पुलिस ने महिला के पति, सास-ससुर और ननंद को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी मिलकर महिला को सोने, चांदी के जेवर और अन्य बातों को लेकर प्रताड़ित करते थे। जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 

जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनी निवासी मृतिका सरिता कश्यप की शादी करीब दो वर्ष पहले गांव मरघट्टी गांव के एक युवक से हुई थी। जिससे महिला का एक बच्चा भी है। इस बीच महिला को गांव के ही दुकालू कश्यप से प्रेम हो गया। जिसके बाद महिला ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर करीब 6 महीन पहले दुकालू कश्यप से शादी कर ली। सामाजिक बैठक के बाद दुकालू के घर वालों ने महिला को अपना लिया था। कुछ महीने बाद महिला के ससुराल वाले महिला को मायके से लाए हुए सोने-चांदी के जेवर को पहले पति के यहां छोड़कर आ गई हो कहकर और अन्य बातों को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे।
 

जिसकी वजह से महिला ने घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा। जांच के दौरान पुलिस को महिला के ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित करने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने महिला के ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले मे अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पति दुकालू कश्यप, ससुर मट्टूराम कश्यप, सास झुलबाई कश्यप, ननंद कौशिल्या कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें