फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह का 36 बिरादरी के सर्वसमाज ने किया सम्मान

Tue, 15 Aug 2023 06:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के जन्म दिवस के अवसर पर 36 समाज के लोगों ने उनका सम्मान किया। तोमर के जन्मदिन को करणी सेना के सभी सदस्यों और कई समाज के लोगों ने मिलकर धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के जन्म दिवस के अवसर पर 36 समाज के लोगों ने उनका सम्मान किया। तोमर के जन्मदिन को करणी सेना के सभी सदस्यों और कई समाज के लोगों ने मिलकर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बीरगांव क्षेत्र में उत्तरभारतीय भोजपुरी समाज, साहू समाज, यादव समाज और देवांगन समाज ने जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया। 
विज्ञापन


इसके अलावा मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध गायक अमर रघुवंशी, करणी सेना के विभिन्न पदाधिकारियों, 36 सर्वसमाज के कई सदस्यों और मित्रों ने घर पहुंचकर बधाई दी। तोमर बीरगांव में आयोजित होने वाले छठ महापर्व और  महादेव घाट रायपुर में प्रतिमाह पूर्णिमा की संध्या पर आयोजित होने वाली खारुन गंगा महाआरती के प्रमुख आयोजक के रूप में भी अपनी भूमिका निभाते हैं। जन्म दिवस के अवसर पर दिनभर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें