बलरामपुर रामानुजगंज जिला मुख्यालय में जमीन के फर्जीवाड़ा का खेल रुक नहीं रहा है। फर्जी सेटलमेंट लगाकर पट्टे की जमीन की रजिस्ट्री कई बार कर दिए जाने का आरोप लगा है। यहां तक की शिकायत भी हुई। वहीं ठोस कार्रवाई नहीं होने से फिर एक बार बड़ा मामला सामने आया है। बलरामपुर विकासखंड के अंतर्गत अलखडीहा में शासकीय पट्टे की जमीन का फर्जी सेटलमेंट लगाकर 5 डिसमिल की जगह धोखाधड़ी कर 32 डेसिमल रजिस्ट्री करा ली गई। जिसकी लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पट्टा जमीन मालिक के द्वारा की गई।
ग्राम अलग अलखडीहा वृद्ध बोलो आत्माज रूपचंद ने आरोप लगाया कि मेरे पट्टे की भूमि गांव में स्थित है। भूमिका खसरा नंबर 132 रकबा 0.300 हेक्टेयर भूमि स्थित है। तारा देवी पति काशीनाथ तिवारी सुनील सिंह आत्मज विश्राम सिंह केशर यादव आत्मज रामसेवक यादव के द्वारा जब अस्पताल आ रहा था। मुझे रास्ते से उप पंजीयन ले गए। जहां पर 5 डिसमिल जमीन की जगह 32 डिसमिल जमीन 21 अप्रैल को रजिस्ट्री करा ली। बोलो ने बताया कि जमीन दलाल दीपक शर्मा आत्मक सेवक शर्मा अरविंद विंडो आत्मज कालिदास पूरे फर्जीवाड़े में सहयोगी है। बोलो सिंह के साथ फर्जीवाड़ा होने के बाद में बलरामपुर थाने में लिखित में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई। परंतु कार्रवाई नहीं होने के बाद पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। वह न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
इस संबंध में हल्का पटवारी करुणा नाग ने कहा कि मेरे फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। जिसकी शिकायत मैंने लिखित रूप से एसडीएम से की है। फर्जी सेटलमेंट लगाकर पहले भी रजिस्ट्री की जा चुकी है। जिला मुख्यालय में पहले भी इस प्रकार का फर्जीवाड़ा हो चुका है। फर्जी सेटलमेंट लगाकर पेट की जमीन की रजिस्ट्री हुई है। परंतु अब तक ठोस कार्यवाही नहीं होने कारण इस प्रकार का फर्जीवाड़ा थम नहीं रहा है।
राजपुर के जनजाति समाज के वृद्ध के साथ जमीन में हुए फर्जी फर्जीवाड़ा के बाद न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली गई थी। राजपुर क्षेत्र में कोरवा जनजाति के वृद्ध के साथ जमीन के हुए फर्जीवाड़े के बाद न्याय के लिए दर-दर भटकने के बाद आत्महत्या की थी। मामले के उजागर होने के बाद कई लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की भी दर्ज हुई।
नहीं बक्शे जायेंगे दोषी: एसपी
पुलिस कप्तान वैभव बैंकर ने कहा कि शिकायती पत्र की जांच कराने के बाद विरोधी प्रतिवादियों के विरुद्ध कानून संवत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा।