फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के क्वारंटीन सेंटर में 30 साल के प्रवासी मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Thu, 14 May 2020 04:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा नेशनल डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक क्वारंटीन सेंटर पर 30 साल के प्रवासी मजदूर ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की तरफ से इसकी जानकारी गुरुवार को दी गई। 

विज्ञापन


रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि यह घटना सारंगढ़ पुलिस थाने की सीमा के तहत अमलीपाली गांव में बुधवार रात को हुई। 

30 वर्षीय यह प्रवासी श्रमिक पड़ोसी राज्य तेलंगाना से 10 मई को यहां अपने पैतृक स्थान अमलीपाली लौट आया था।

अधिकारी ने कहा कि उन्हें एहतियात के तौर पर 14 दिनों के लिए उनके गांव में एक क्वारंटीन सुविधा में रखा गया था। पुलिस की तरफ से यह भी जानकारी दी गई कि इस व्यक्ति में कोरोना वायरस के कोई भी लक्षण नहीं थे।
विज्ञापन


बुधवार की रात, यहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें छत के पंखे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई।

सिंह ने कहा, "शुरुआती जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ सालों से उस व्यक्ति को कुछ मानसिक समस्याएं थीं और वह उसका इलाज कर रहा था।"

उन्होंने कहा, " ऐसा क्या कारण था जिसकी वजह से इस व्यक्ति ने इतना बड़ा कदम उठाया, अभी इसका पता लगाना बाकी है।"

उन्होंने कहा कि मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें