तलाशी के दौरान बैग और ट्रॉली बैग के अंदर रखे गांजा मादक पदार्थ पाया गया। उक्त गांजा रखने के संबंध में पूछताछ करने पर किसी भी प्रकार का वैधानिक दस्तावेज नहीं होना। बताया जा रहा है कि महिला पुलिस बल द्वारा महिलाओं की बारी-बारी से तलाशी लेने पर महिलाओं के बैग से 10 किलो ग्राम, अलग-अलग कुल 30 किलो ग्राम अवैध गांजा मादक पदार्थ मिला। जिसकी कीमती लगभग तीन लाख रुपये, मोबाइल को समक्ष गवाहन के जब्त किया है।
महिला आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में तीनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी मैनपुर शिवशंकर हुर्रा, एएसआई जोहन राम ध्रुव, एएसआई नकुल सिदार, आर. कोमल घृतलहरे, यादराम पटेल, जितेंद्र परिहार, शिवलाल तिर्की, महिला आर. धनेश्वरी साहू, नीलम यादव की सराहनीय भूमिका रही।