फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने चलाई गोली, तीन शहीद

Wed, 14 Aug 2013 03:35 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में पुलिस और नक्सलियों की गोलाबारी में 3 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक जवान गश्त पर निकलने थे। करीब घंटे भर की गोलाबरी के बाद नक्सली भाग गए।
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के तीन जवान शहीद हो गए वहीं घटना के स्थान से एक नक्सली का शव भी बरामद किया गया है।

डीएसपी नीलकंठ के मुताबिक झारा थाने में तैनात सीएएफ 16 वीं बटालियन 'डी' कंपनी के जवान जिला बल के साथ गश्त पर निकले थे। वापसी में दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब कोशलनार के जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही पांच किलो का एक आईईडी व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई। शहीद जवानों के शव दोपहर बाद संजीवनी 108 से यहां लाए गए।

पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि  देकर शहीदों को उनके पैतृक गावों के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें