फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, नुआखाई से गोवर्धन पूजा तक इन तारीखों पर बंद रहेंगे दफ्तर

Thu, 10 Sep 2026 06:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सरकारी कार्यालयों के लिए वर्ष 2026 में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के मुताबिक 15 सितंबर को नुआखाई, 19 अक्टूबर को महाअष्टमी और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर स्थानीय छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर जिले और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के शासकीय कार्यालयों व संस्थाओं के लिए वर्ष 2026 हेतु तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेश के तहत सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी स्थानीय छुट्टियों की व्यवस्था को जिले में प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2026 में पहला स्थानीय अवकाश 15 सितंबर, दिन मंगलवार को नुआखाई पर्व पर रहेगा। दूसरा स्थानीय अवकाश 19 अक्तूबर, दिन सोमवार को महाअष्टमी पर घोषित किया गया है। तीसरा स्थानीय अवकाश 9 नवंबर, दिन सोमवार को गोवर्धन पूजा पर रहेगा। गोवर्धन पूजा का यह पर्व दिवाली के ठीक दूसरे दिन मनाया जाता है। इन तिथियों पर रायपुर जिले और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र में स्थित सभी संबंधित शासकीय दफ्तर तथा संस्थाएं बंद रहेंगी।

बैंक और कोषालय रहेंगे खुले
सामान्य प्रशासन विभाग तथा जिला प्रशासन के आदेश में स्पष्ट है कि ये स्थानीय अवकाश बैंकों, कोषालयों और उपकोषालयों पर लागू नहीं होंगे। इन संस्थानों में सामान्य दिनों की तरह ही नियमित कामकाज जारी रहेगा। बैंकिंग सेवाओं, कोषालयी कार्यों तथा उपकोषालयों से जुड़े दैनिक कामकाज को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इन छुट्टियों से अलग रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें