फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवा के निधन पर छत्तीसगढ़ में तीन दिन का शोक

Wed, 28 Dec 2016 04:23 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रमन सिंह - फोटो : twitter
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा के निधन पर छत्तीसगढ़ में तीन दिन का शोक घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पटवा के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में कई पदों पर रहते हुए मूल्यवान सेवाएं दी। 
विज्ञापन


रमन सिंह ने कहा कि अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने जनता के जीवन में बदलाव लाने के लिए कई योजनाएं शुरू की थी। जिसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को मिला। रमन ने उन्होंने कहा कि उनके निधन से लोकतंत्र के एक सुनहरे अध्याय का अंत हो गया, जो सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमने एक युगदृष्टा, कर्मशील और कुशल संगठक खो दिया है। 3-day state mourning in Chhattisgarh from today;Funeral will be held tomorrow at his birth place-CM Raman Singh on ex-MP CM SLPatwa's demise pic.twitter.com/8UrE6LIeTY— ANI (@ANI_news) December 28, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें