फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान और कपास समेत 14 खरीफ फसलों के बढ़े समर्थन मूल्य: बीजेपी बोली- 50 फीसदी बढ़ोतरी किसानों के लिए बड़ी सौगात

Thu, 29 May 2025 03:45 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Kirandeo singh on 14 Kharif crops Support prices increased: केंद्र सरकार ने सत्र 2025-2026 के लिए धान और कपास समेत 14 खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य फिर से बढ़ाये हैं।
विज्ञापन
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kirandeo singh on 14 Kharif crops Support prices increased: केंद्र सरकार ने सत्र 2025-2026 के लिए धान और कपास समेत 14 खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य फिर से बढ़ाये हैं। इस किसान हितैषी निर्णय पर छत्तीसगढ़ बीजेपी ने किसानों की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में हुई 50 फीसदी बढ़ोतरी किसानों के लिए बड़ी सौगात है। भाजपानीत राजग सरकार ने 10 साल में किसानों के हित के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है और दो साल का बोनस दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि अपने 10 सालों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने जमीन आसमान के अंतर वाला काम करके दिखा दिया है। कृषि का जो बजट कांग्रेस शासनकाल में 27 हजार करोड रुपए हुआ करता था। प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में अभी यह बजट 1.27 लाख करोड रुपए को भी पार कर गया है। पांच गुना बढ़ोतरी का यह बजट है। देश के करोड़ों किसानों को किसान सम्मन निधि मिल रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धान के समर्थन मूल्य में 2004 से 2014 तक केवल चार लाख करोड़ रुपए का भुगतान हुआ है। वही मोदी सरकार में  14 लाख करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। गेहूं में दो लाख करोड रुपए का भुगतान कांग्रेस सरकार ने किया था। केंद्र सरकार ने  5.30 लाख करोड़ रु का भुगतान किया है। किसानों के डेढ़ लाख करोड़ रुपए के बीमा के सेटलमेंट हुए हैं। इसके साथ-ही-साथ 1,389 मण्डियां ई-नाम से जुड़ी हैं। उर्वरक की सब्सिडी में 500 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। राजग की केंद्र और प्रदेश की साय सरकार के कार्यकाल में किसानों का जो विकास हुआ है, सारे आँकड़े इसकी प्रामाणिकता को स्वयं ही सिद्ध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें