फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: कुछ घंट के लिए गंगरेल बांध के खोले गए 14 गेट, किया गया ट्रायल; डैम में 86 प्रतिशत से ज्यादा भरा पानी

Fri, 02 Aug 2024 08:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट अधिकारियों की मौजूदगी में खोले गए। बताया जा रहा है कि गंगरेल बांध 86 प्रतिशत से ज्यादा भर गया।
विज्ञापन
गंगरेल बांध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़ा गंगरेल बांध के सभी 14 गेट अधिकारियों की मौजूदगी में खोले गए। बताया जा रहा है कि गंगरेल बांध 86 प्रतिशत से ज्यादा भर गया। इसी के चलते ट्रायल के तौर पर कुछ देर के लिए बांध के पूरे 14 गेट खोले गए। कुछ देर बाद सभी गेटों को बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार 32 टीएमसी से ज्यादा क्षमता वाला गंगरेल बांध 28 टीएमसी लगभग भर चुका है, जिसमे अभी 6 हजार क्यूसेक लकगभग पानी की आवक प्रति सेकंड बनी हुई है। अभी मौसम को देखते हुए और पानी गिरने की संभावना है, जिसके चलते आज बांध के सभी 14 गेटों को खोलकर चेक किया गया, जिसमें कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।

वहीं, कुछ देर बाद सभी गेटों को बंद कर दिया गया है। बरहाल गेट खुलते समय मौजूद सैलानियों ने इसका लुत्फ उठाया और बांध लबालब होने के बंद फिर से गेट खुलने का इंतजार करने लगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें