फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: होला मोहल्ला यात्रा के लिए रायपुर से 1200 श्रद्धालु रवाना, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 02 Mar 2026 12:50 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी के रेलवे स्टेशन स्थित गुरुद्वारे में आज श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिख संगत द्वारा आयोजित होला मोहल्ला यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के रेलवे स्टेशन स्थित गुरुद्वारे में आज श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिख संगत द्वारा आयोजित होला मोहल्ला यात्रा के लिए बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए अरदास की। इसके बाद उन्होंने यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


इस धार्मिक यात्रा में लगभग 1200 श्रद्धालु 17 बसों, 2 ट्रकों और अन्य वाहनों के साथ महाराष्ट्र स्थित तख्त श्री हजूर साहिब और कर्नाटक के गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब के लिए रवाना हुए। यात्रा सिख समाज की आस्था, परंपरा और सामूहिक एकजुटता का प्रतीक मानी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख गुरुओं का त्याग, बलिदान और मानवता की सेवा का संदेश पूरे देश के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि गुरु गोबिंद सिंह से जुड़े पवित्र स्थलों पर आयोजित होला मोहल्ला साहस, सेवा और राष्ट्रभक्ति की परंपरा का प्रतीक है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सिख संगत द्वारा यह आयोजन लगातार 25वें वर्ष किया जा रहा है, जो समाज की संगठित शक्ति और धार्मिक आस्था को दर्शाता है। कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह छाबड़ा सहित सिख समाज के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें