फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: स्कूल शिक्षा विभाग में 112 पंचायत व नगरीय निकाय शिक्षकों का संविलियन, पदस्थापना प्रक्रिया पूरी

Tue, 13 Jan 2026 06:51 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मंगलवार को 112 शिक्षकों का संविलियन किया गया, जिनमें 100 शिक्षक पंचायत संवर्ग और 12 शिक्षक नगरीय निकाय संवर्ग से शामिल हैं। संविलियन के साथ ही सभी संबंधित शिक्षकों की पदस्थापना भी पूर्ण कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन के निर्णय के तहत स्कूल शिक्षा विभाग में पंचायत एवं नगरीय निकाय संवर्ग के शिक्षकों के संविलियन की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को 112 शिक्षकों का संविलियन किया गया, जिनमें 100 शिक्षक पंचायत संवर्ग और 12 शिक्षक नगरीय निकाय संवर्ग से शामिल हैं। संविलियन के साथ ही सभी संबंधित शिक्षकों की पदस्थापना भी पूर्ण कर दी गई है।
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के सेवा हितों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। पंचायत एवं नगरीय निकाय संवर्ग के शिक्षकों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन एक ऐतिहासिक और न्यायसंगत निर्णय है। लंबे समय से लंबित प्रकरणों का निराकरण कर शिक्षकों को उनका अधिकार देना सरकार की प्राथमिकता है। इससे न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 23 दिसंबर 2025 को जारी संविलियन आदेश-निर्देश के तहत संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों से पालन प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। शासन के निर्णय के अनुसार 8 वर्ष या उससे अधिक सेवा पूर्ण करने वाले लगभग 1 लाख 28 हजार 800 शिक्षक तथा 2 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले लगभग 16 हजार शिक्षकों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन पहले ही किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसके अलावा पंचायत विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग से प्राप्त ऐसे प्रकरण, जिनमें लंबी अनुपस्थिति, न्यायालयीन मामला या अन्य कारणों से पहले संविलियन नहीं हो सका था, उनका राज्य स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण किया गया। समिति की अनुशंसा के बाद धमतरी से 1, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से 4, बलरामपुर से 3, बलौदाबाजार से 1, रायगढ़ से 5, राजनांदगांव से 1, सरगुजा से 83, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 2, सुकमा से 1, जांजगीर-चांपा से 2, जशपुर से 1, गरियाबंद से 4, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 1, बिलासपुर से 1, कोंडागांव से 1 और कोरिया जिले से 1 शिक्षक का संविलियन किया गया। संभागीय और जिला शिक्षा अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी संबंधित शिक्षकों के संविलियन आदेश जारी कर दिए गए हैं और उनकी स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थापना भी सुनिश्चित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें