फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 11 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया

Tue, 13 Oct 2020 09:38 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, बलरामपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 11 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया है। बलरामपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के वाइड्रफनगर थाना क्षेत्र में 10 अक्टूबर को पांच वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 11 वर्षीय बालक को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों ने मंगलवार को घटना की जानकारी पुलिस को दी तब जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि बालिका के परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है कि गांव में ही रहने वाला 11 वर्षीय बालक बालिका को मछली पकड़ने के बहाने तालाब के किनारे ले गया और वहां उसने उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को बालिका के परिजन थाने पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी तब बालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पिछले दो सप्ताह के दौरान अभी तक एक सामूहिक बलात्कार समेत दुष्कर्म के कुल पांच मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें