फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : मरवाही विधानसभा सीट से डॉक्टर कृष्ण कुमार ध्रुव होंगे कांग्रेस उम्मीदवार

Tue, 13 Oct 2020 08:23 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
Congress Symbol - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित मरवाही विधानसभा सीट के लिए सत्ताधारी दल कांग्रेस ने भी एक चिकित्सक को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस ने डॉक्टर कृष्ण कुमार ध्रुव को मरवाही विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है।

विज्ञापन



कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 56 वर्षीय ध्रुव एमबीबीएस डॉक्टर हैं। उन्होंने वर्ष 1998 में कोरबा के लेमरू से स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में सरकारी नौकरी शुरू की थी। इसके बाद उनका तबादला वर्ष 2001 में मरवाही के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में हो गया।

वह वर्ष 2004 से मरवाही में ही विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के रूप में पदस्थ थे। हाल ही में राजनीति में आने के बाद उन्होंने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दिया है। ध्रुव ने कहा कि मैने मरवाही के विकास में अपना योगदान देने के लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी है। मैने 20 वर्ष तक मरवाही के लोगों की चिकित्सक के रूप में सेवा की है।
विज्ञापन


राज्य में नव निर्मित जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के अंतर्गत आने वाले मरवाही विधानसभा सीट से प्रथम मुख्यमंत्री रहे अजीत जोगी विधायक थे। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रमुख अजीत जोगी के 29 मई को हुए निधन के यह सीट रिक्त गई थी। इस सीट के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें