फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: दो नाबालिग बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म में 11 लोग गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2020 09:12 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार से ऐसी खबर सामने आई है, जिससे मन विचलित हो सकता है। यहां दो नाबालिग बहनों के साथ 11 लोगों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इन 11 लोगों को सामूहिक बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बलौदा बाजार के एसपी इंदिरा कल्याण का कहना है कि दो महीने पहले दो नाबालिग बच्चियों का आठ लोगों ने मिलकर सामूहिक बलात्कार किया था।

विज्ञापन


 



इन दोनों बहनों ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी नहीं दी क्योंकि दोनों को आरोपियों ने धमकी दी थी। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा था कि अगर पुलिस को इसकी सूचना दी जाएगी तो वो इस घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर देंगे। 

29 जुलाई को एक और शख्स ने इन बहनों में से एक को डराया और धमकाया कि अगर वो शख्स के साथ नहीं जाएगी तो घटना वाली वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। पुलिस की जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले में 11 लोगों को आरोपी मानकर गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इन 11 आरोपियों में से एक दोनों बहनों का रिश्तेदार है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें