फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार 108 एंबुलेंस सेवा: मरीज को लेने जाती तो रास्ते में थम जाते पहिये, फिर दूसरी से करना पड़ता है टोचन

Wed, 23 Nov 2022 01:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

मरीजवाहिका के नाम से पहचानी जाने वाली 108 एंबुलेंस सर्विस कोरबा जिले में समस्या बनी हुई है। हालात ऐसे हैं कि एंबुलेंस खराब होकर खड़ी हो जाए, कुछ भी कहा नहीं जा सकता। ऐसी हालत में जब कहीं से उसकी जरूरत के लिए कॉल आता है तो समय पर पहुंच ही नहीं पाती है। 
विज्ञापन
खराब हुई एंबुलेंस को दूसरी एंबुलेंस से टोचन कर ले गए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा खुद बीमार है। कॉल करने पर एंबुलेंस मरीज को लेने के निकलती तो है, लेकिन खुद कहां खड़ी हो जाए, कोई नहीं जानता। तकनीकी रूप से बीमार हो चुकी इन एंबुलेंस के पहिये कहीं भी और कभी भी थम जाते हैं। ऐसे में इन तकनीकी बीमार को ही दूसरी एंबुलेंस बुलाकर टोचन करना पड़ता है। ऐसा ही मामला सर्वमंगला नगर क्षेत्र में सामने आया है। 

विज्ञापन




मरीज को लेने जा रही थी, रास्ते में बंद हुई

दरअसल, क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की तबीयत मंगलवार रात खराब हो गई। परिजनों ने 108 को कॉल किया। एंबुलेंस मरीज को लेने के लिए निकली भी, लेकिन रास्ते में ही तकनीकी दिक्कत के चलते खड़ी हो गई। चालक और स्टाफ ने काफी प्रयास किया, लेकिन स्टार्ट नहीं हुई। फिर दूसरी एंबुलेंस बुलाई गई और बिगड़ी एंबुलेंस को टोचन कर ले जाया गया। चालक राजेश ने बताया कि मरीज के लिए एक अन्य एंबुलेंस भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर बोले-मशीन है, खराब हो जाती है
दावा किया जाता है कि हर 10000 किमी रनिंग के बाद एंबुलेंस की सर्विसिंग कराई जाती है। हालांकि यह दावा सही है तो फिर एंबुलेंस को बार-बार उपचार की क्यों जरूरत पड़ती है। 108 एंबुलेंस सर्विस का प्रबंधन देखने वाले अमित कुमार का कहना है कि एंबुलेंस भी मशीन है और मशीन तो कभी भी खराब हो जाती है। अगर अचानक से एंबुलेंस खराब हुई है तो उसे जल्द ही ठीक करा लिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें