फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामानुजगंज नगर में मासूम ने लगाई फांसी: भाई-बहनों के साथ खेला, फिर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर दे दी जान

Tue, 07 Oct 2025 10:37 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज

सार

10 वर्षीय हार्दिक अपने भाई-बहनों के साथ खेल रहा था। अचानक घर के एक कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब उसका भाई उसे बुलाने गया तो उसने देखा कि हार्दिक फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज नगर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां भारत जसवंत रवि का 10 वर्षीय पुत्र हार्दिक रवि ने आत्महत्या कर ली। हार्दिक कक्षा पांचवीं का छात्र था। इस असामयिक और अप्रत्याशित घटना ने पूरे रामानुजगंज नगर को स्तब्ध कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

फंदे से लटकटा देखा भाई
जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम हार्दिक अपने भाई-बहनों के साथ खेल रहा था। शाम 6:30 से 7:00 बजे के बीच वह अचानक घर के एक कमरे में चला गया । कुछ देर बाद जब उसका भाई उसे बुलाने गया तो उसने देखा कि हार्दिक फंदे से लटका हुआ है। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और तुरंत घर के अन्य सदस्यों को सूचना दी। हार्दिक के माता-पिता किसी कार्यवश घर से बाहर गए हुए थे। घटना की खबर मिलते ही पिता तत्काल घर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद हार्दिक को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में कोहराम
घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों में भी शोक का माहौल व्याप्त है। मासूम उम्र में आत्महत्या जैसे कदम ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। अभिभावकों और समाज के लिए यह एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है कि इतनी कम उम्र में बच्चा ऐसा कठोर कदम क्यों उठाया है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर पार्षद ने जताया शोक
घटना की सूचना पर स्थानीय वार्ड पार्षद प्रतीक सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं इस घटना पर विशेषज्ञों का मानना है कि आज के समय में बच्चों के मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बच्चों की भावनाओं और परेशानियों को समय रहते समझा जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें