फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू से 3 और मौतें, अब तक मरने वालों की संख्या 10

Tue, 10 Jun 2014 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में लू से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। जानकारी के मुताबिक रायपुर में पिछले 24 घंटों में 3 और लोगों की मौत लू से हुई है। अब तक लू से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है।
विज्ञापन


हालांकी रायपुर में तापमान में गिरावट है लेकिन फिर भी इस वक्त गर्मी से कोई राहत नहीं है। रायपुर में इन दिनों तापमन लगभग 45 डिग्री से आसपास चल रहा है।

गर्मी से मरने वालों में ज्यादातर की उम्र 45 से 60 बताई जा रही है। लेकिन पुलिस के मुताबिक मरने वालों में एक 30 वर्षीय युवक भी शामिल है।

रायपुर के अलावा बिलासपुर में भी तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

60 साल की भूरियाबाई का शव रायपुर से बरामद किया गया है और आशंका है कि पीने का पानी न होने की वजह से उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर एक 30 वर्षीय युवक की भी लाश बरामद की गई है।

एक और 60 साल के वृद्ध की मौत की जानकारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्होंने धूप में थककर अपने मोजे उतारे और छांव की तलाश करने लगे। और इसी बीच वे सड़क पर गिर पड़े। लोगों ने जब पहुंच कर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें