फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : विदेश भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। विदेश भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता किशोर कुमार निवासी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि महिला राजविंदर कौर ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये लिए। इसके बाद न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही रकम वापस की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने विदेश जाने के लिए आरोपी महिला से संपर्क किया था। महिला ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिलाते हुए उससे साढ़े चार लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद काफी समय बीत जाने के बावजूद उसका विदेश जाने का काम नहीं हुआ। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो कथित तौर पर आरोपी महिला ने रकम लौटाने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद किशोर कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजीव कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस की ओर से लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें