फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, जीरकपुर फ्लाईओवर की सोशल मीडिया पर वायरल फोटो का असली सच

Mon, 25 Jul 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई जीरकपुर फ्लाईओवर के पिलर में डैमेज की फोटो
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जीरकपुर फ्लाईओवर के पिलर में डैमेज वाली फोटो का असली सच सामने आया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जीरकपुर फ्लाईओवर में डैमेज से जुड़े फोटो और खबर को जीएमआर ने अफवाह बताया है। जीरकपुर में पिछले कुछ दिनों से सोशल साइट्स वाट्सअप/फेसबुक पर जीरकपुर स्थित ओवरब्रिज के एक पिल्लर डैमेज होने संबंधी फोटो वायरल हो रही है। जब मामले की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को मिली तो उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन



मामला दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे के बीच पड़ते जीरकपुर ओवरब्रिज से जुड़ा था, इसलिए विभाग के आलाधिकारियों की टीम ने पुल का गहनता के साथ निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने ओवरब्रिज पर लगे सभी पिल्लर्स की दोबारा से फोटोग्राफी करवाई गई। वहीं, दोबारा से ली गई फोटोग्राफस को सोशल साइट्स वाट्सअप/फेसबुक पर वायरल हुई फोटोग्राफस के साथ मैच किया गया तो सामने आया कि जिस पिल्लर के डिजाइन की फोटो वाट्सअप/फेसबुक साइट्स पर वायरल हुई है, ऐसे डिजाइन का पिल्लर उनके द्वारा तैयार किए गए किसी भी ओवरब्रिज में नहीं है।

कंपनी के अधिकारियों ने अपनी जांच मुकम्मल करने के बाद रिपोर्ट की प्रति जिला मोहाली के डीसी, एसएसपी एवं सब-डवीजन एसपी को सौंप दी है। वहीं, कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस से इस मामले में बनती कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


सोशल साइट्स वाट्सअप/फेसबुक पर जो फोटो वायरल हुई है, वह फर्जी है। क्योंकि ऐसे डिजाइन का पिल्लर उनके द्वारा तैयार किए गए किसी ओवरब्रिज में नहीं है। जबकि यह जरूर किसी ने शरारत की है। मामला ध्यान में आने के बाद कंपनी ने अपने स्तर पर मामले की गहनता से जांच करवाई है, जिसमें कुछ निकलकर नहीं आया। वहीं, जिला के डीसी एवं एसएसपी को अपनी जांच रिपोर्ट के साथ-साथ ऐसी झूठी अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

-इकबाल सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जीएमआर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें