फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में न हो सका जिप चुनाव, स्टाफ और अधिकारी नहीं आए

Mon, 07 Mar 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
जिला परिषद चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचकूला में जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां रविवार को धरी की धरी रह गई। चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए यहां एक भी जिप सदस्य नहीं पहुंचा। बहरहाल चुनाव के लिए आगामी तारीख 9 मार्च रखी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए प्रशासन ने 6 मार्च की तारीख सुनिश्चित की थी। इसके मद्देनजर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चुनाव प्रक्रिया के लिए तैनात स्टाफ भी रविवार को छुट्टी के दिन लघु सचिवालय में मौजूद रहा, मगर जिन प्रतिनिधियों के लिए ये व्यवस्था की गई थी, वे नदारद रहे।

जिला परिषद का यह चुनाव अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा की देखरेख में होना था। जिला परिषद सदस्यों के इंतजार में अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा अपने कार्यालय में बैठी रहीं। आखिरकार सुनिश्चित समय अवधि तक किसी भी सदस्य के न पहुंचने पर उन्होंने चुनाव की आगामी तिथि 9 मार्च तय कर दी।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा और जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एलएल गर्ग के मुताबिक जिला परिषद के सदस्यों के चुनाव में शामिल न होने के चलते अब यह चुनाव 9 मार्च को होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें