फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते युवराज सिंह ने नहीं मनाया जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह ने किसान आंदोलन के चलते शनिवार को अपना जन्मदिन नहीं मनाया। आज उनका 39वां जन्मदिन था। उन्होंने कहा कि अपना जन्मदिन मनाने की बजाय वह किसानों और सरकार के बीच गतिरोध का समाधान देखना चाहते हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर सिक्सर किंग युवराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ‘इस साल मैं अपना जन्मदिन मनाने की बजाय हमारे किसानों और सरकार के बीच चल रही बातचीत में जल्द समाधान के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की जीवनरेखा हैं। मेरा मानना है कि ऐसी कोई समस्या नहीं है, जिसे शांतिपूर्ण बातचीत से हल नहीं किया जा सकता है।’
पिता के बयान से किया किनारा, कहा-मैं देश का बेटा
हाल ही में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने किसान संगठनों के धरने को संबोधित करते हुए हिंदू धर्म और हिंदू महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पिता की इस टिप्पणी पर किनारा करते हुए युवराज सिंह ने कहा कि पिता योगराज सिंह द्वारा की गई टिप्पणी व्यक्तिगत है। वह उनकी सोच से सहमत नहीं हं। वह इस देश के बेटे हैं और उनके लिए इससे ज्यादा गर्व की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन

कोविड पूरी तरह से नहीं हुआ खत्म.. सावधान रहें
युवराज सिंह ने देश के लोगों से आग्रह किया कि कोविड-19 में लापरवाही बरतना बंद करें। अभी महामारी खत्म नहीं हुई है और हमें पूरी तरह से इस वायरस को हराने के लिए सावधान रहने की जरूरत है। आखिर में युवराज सिंह ने जय जवान, जय किसान, जय हिंद भी लिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें