फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज की गेंदबाजी ने चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी को फाइनल में पहुंचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। युवराज सिंह की शानदार गेंदबाजी से चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने चैंप्स क्रिकेट अकादमी को 82 रन से हराकर अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबला ढकोली में शुक्रवार को खेला गया।
विज्ञापन

मैच में पहले खेलते हुए चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 35 ओवर में 9 विकेट पर 230 रन बनाए। प्रथम सोढी ने 83 रन, अनमोल दीप सिंह ने 62 रन, पुनीत ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में चैंप्स क्रिकेट अकादमी की ओर से अर्शनूर सिंह ने 41 रन देकर 3 विकेट, अनुभव कौशिक ने 48 रन देकर 2 विकेट, हरनूर सिंह ने 14 रन देकर 1 विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंप्स क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 27 ओवर में 148 रन के स्कोर पर सिमट गई। अनुभव कौशिक ने 39 रन, अर्णव बंसल ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में चंडीगढ़ क्रिकेट अकादमी से युवराज सिंह ने 34 रन देकर 5 विकेट, काव्य गोयल ने 20 रन देकर 2 विकेट, पारस ने 22 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मैच में 5 विकेट लेने वाले युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें