मगर देखना यह है कि क्या नगर निगम इस कार्य को पूरा करके खेल का मैदान तैयार कर देगा या फिर 2022 की तरफ एक-दो सप्ताह बाद ही इस कार्य का बंद कर देगा।
हालांकि इस जगह पर खेल का मैदान बनाने के लिए आम आदमी के पार्टी के नेता हरप्रीत सिंह और जिला कांग्रेस के उपप्रधान कुलवंत सिंह जग्गा ने कहा कि पिछले दो महीने से प्रयासरत थे। वह नगर निगम के कमिश्नर से मिले और उनसे खेल का मैदान बनानी की मांग रखी। उनकी अनुमति के बाद फिर वह मनीमाजरा सब ऑफिस की इंचार्ज जॉइंट कमिश्नर से लेकर रोड विंग के अधिकारियों से मिलते रहे। आखिरकार रोड विंग के एसई धर्मेंद्र शर्मा और रोड विंग के एक्सईएन अजय गर्ग ने यहां पर इस जगह को साफ और समतल करने का काम शुरू करवा दिया है।
हरप्रीत सिंह ने बताया कि चार साल पहले यहां पर खेल का मैदान था, जहां अब 24 घंटे पानी सप्लाई करने का पायलट प्रोजेक्ट बना दिया गया। इसके बाद से मनीमाजरा के बच्चों के लिए कोई खेल का मैदान नहीं था।