फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी में काम करने वाली किशोरी से युवक पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित एक कोठी में काम करने वाली 15 वर्षीय किशोरी से पड़ोस की कोठी में काम करने वाले युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। मामला चाइल्ड हेल्पलाइन पहुंचा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी के खिलाफ पोक्सो व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार किशोरी पिछले काफी समय से सेक्टर-18 के एक कोठी में रहकर काम करती है। उसी के पड़ोस में युवक दूसरी कोठी में काम करता है। बीते बुधवार को मामला चाइल्ड हेल्प लाइन पहुंचा। परिजनों ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी के साथ पड़ोस की कोठी में काम करने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। मामले की सूचना पुलिस को देकर किशोरी का मेडिकल करवाया गया। वहीं वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें