फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल झपटने वाला झपटमार चोरी की एक्टिवा समेत काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-42 स्थित सूर्या होटल के पास व्यक्ति से मोबाइल झपटने वाले झपटमार को पुलिस ने चोरी की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल और एक्टिवा बरामद हुई है। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बीते बुधवार रात पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-15 में रहते सबोत सिंह रावत ने बताया कि वह रात को किसी काम से सेक्टर-42 आया था। इस दौरान वह सूर्या होटल के पास खड़ा था कि तभी एक युवक उनका मोबाइल झपटकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद सेक्टर-36 के थाना प्रभारी रणजोत सिंह की अगुवाई में अटावा निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ मुनिया (20) को वारदात के कुछ समय बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर के पास से एक्टिवा चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें