चंडीगढ़। दरिया गांव में थार गाड़ी से कुचलकर युवक पवन की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात दो युवकों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के मुताबिक दोनों को यूपी में पुलिस की मदद से पकड़ा गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर उनकी गिरफ्तारी नहीं डाली है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद जल्द गिरफ्तारी की जा सकती है।
शनिवार रात करीब 12:30 बजे दरिया स्थित रॉयल प्लाजा के बाहर पवन कुमार, उसका भाई और दोस्त सूरज खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान तेज रफ्तार थार ने तीनों को टक्कर मार दी और वाहन उनके ऊपर चढ़ा दिया। हादसे में पवन की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर घायल हो गया। परिजनों और दोस्तों ने इसे पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या बताया है। पुलिस ने मलकीत उर्फ काका, मोनू जयसवाल समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 109 और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।