फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मोबाइल झपटमारी के दोषी युवक को पांच साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने मोबाइल झपटमारी के दोषी युवक नयागांव निवासी मुर्शलीन उर्फ सलमान को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। सेक्टर-20सी में रहने वाले विक्रम (26) की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने 18 जनवरी, 2021 को अज्ञात के खिलाफ मोबाइल झपटमारी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के दौरान दोषी मुर्शलीन को गिरफ्तार कर मोबाइल भी बरामद किया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ने बताया था कि वह सेक्टर-एक स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में सेवादार है। घटना वाले दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे लंच के समय आफिस से बाहर आया था। वह मोबाइल पर बात कर रहा था तभी मोहाली नंबर की एक्टिवा पर सवार दो लड़के आए और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें