फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रेल हादसे में युवक की मौत, शव की पहचान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़ से अंबाला जाने वाली रेलवे लाइन पर गाजीपुर जट्टां गांव के नजदीक एक युवक का शव मिला है। उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस ने शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

रेलवे पुलिस कर्मचारी ने बताया कि सोमवार दोपहर के समय हमें गाजीपुर जट्टां गांव के नजदीक किसी व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली। उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। इसके बाद पुलिस ने शव को डेराबस्सी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उसने क्रीम कलर की टीशर्ट व काले रंग को लोवर पहन रखा था। यदि मृतक के बारे में किसी को जानकारी मिले तो वह लालडू रेलवे पुलिस से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें