फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर पिटाई का आरोप: थाने से आने के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, कुछ देर में मौत, परिजनों ने किया चक्का जाम

Fri, 16 Sep 2022 01:44 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

गुरुवार की देर शाम गुरजीत के पारिवारिक सदस्य उसे थाना से ले जाने पहुंचे। जब परिवार वाले उसे ले जाने लगे तो गुरजीत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे बटाला के एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते परिवार व स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस हिरासत से युवक को ले जाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर अवस्था में जब उसे बटाला के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए पारिवारिक सदस्यों ने थाने के सामने डेरा बाबा नानक रोड पर मृतक युवक का शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

विज्ञापन

 
वहीं मृतक युवक के परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मारपीट की वजह उनके लड़के की मौत हुई है। युवक की पहचान गुरजीत सिंह निवासी गांव सरवाली के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक गुस्साए पारिवारिक सदस्यों का प्रदर्शन जारी था। मौके पर डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां सरवनजीत सिंह पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

थाना किला लाल सिंह की पुलिस ने गुरजीत सिंह को गुरुवार सुबह अवैध शराब के मामले में हिरासत में लिया था। गुरुवार की देर शाम गुरजीत के पारिवारिक सदस्य उसे थाना से ले जाने पहुंचे। जब परिवार वाले उसे ले जाने लगे तो गुरजीत की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे बटाला के एक निजी डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों ने गुरजीत के शव को डेरा बाबा नानक रोड पर पुलिस थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया। रात के अंधेरे में मुख्य सड़क पर जाम लगने से पूरा ट्रैफिक ब्लाक हो गया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। मृतक गुरजीत सिंह की साली मलकीत कौर ने आरोप लगाया कि गुरजीत सिंह की मौत पुलिस की मारपीट की वजह से हुई है। इस संबंध में फतेहगढ़ चूड़ियां के डीएसपी सरवनजीत सिंह ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें