फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म हुई रिलीज, पंजाब में यूथ कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन

Sat, 12 Jan 2019 12:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना/जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में फिल्म का विरोध
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर शुक्रवार को रिलीज हुई। इस दौरान पंजाब के अलग-अलग शहरों में फिल्म का विरोध भी हुआ। लुधियाना में यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने पवेलियन मॉल के बाहर फिल्म को रोकने के लिए प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बावजूद फिल्म का शो सामान्य दिनों की तरह चला। शहर के सभी मॉल में फिल्म देखने के लिए लोग उमड़े। पुलिस ने एहतियात के तौर पर सभी मॉल के आगे सुरक्षा पहरा लगा दिया है। 

विज्ञापन

  
फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसका कांग्रेस ने विरोध शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की छवि को खराब करने का काम किया गया है। पंजाब सरकार के कुछ मंत्रियों ने फिल्म को नहीं चलने देने के दावे किए थे। शुक्रवार सुबह जैसे फिल्म चली तो कुछ यूथ कांग्रेसी नेता पवेलियन मॉल के बाहर पहुंच गए। उन्होंने फिल्म का शो बंद करने के लिए अपना विरोध करना शुरू कर दिया। मॉल में लगी प्राइवेट सिक्योरिटी ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

जालंधर में सिनेमाघर के बाहर का प्रदर्शन 

सुरक्षा के मद्देनजर तैनात पुलिसकर्मी
 वहीं, जालंधर में भी फिल्म का विरोध हुआ। यहां भी युवा कांग्रेस ने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर का पुतला भी फूंका। यूथ कांग्रेस के महासचिव जगदीप सिंह सोनू ने आरोप लगाया कि डॉ. मनमोहन सिंह की छवि खराब करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा डॉ. सिंह ने अर्थव्यवस्था के मामले में भारत का डंका पूरे विश्व में बजाया है। 

यूथ कांग्रेस के महासचिव जगदीप सिंह सोनू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को नोटबंदी और जीएसटी लगाकर मंदी की और धकेला है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के दौर में भी अर्थव्यवस्था को गिरने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म अप्रत्यक्ष रुप से भाजपा ने तैयार की है।

युवा कांग्रेसी नेताओं ने फिल्म का प्रदर्शन रोकने की अपील की। एमबीडी माल के पीवीआर मैनेजमेंट ने आश्वासन दिया कि वह अपने अधिकारियों से बात करेंगे। पुलिस ने यहां सख्त सुरक्षा बंदोबस्त किए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें