फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस नेता सुखविंदर डैनी पार्टी से निलंबित

Fri, 09 May 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी की मुखालफत करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी में पहली गाज प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव सुखविंदर डैनी पर गिरी है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अनुशासनात्मक कमेटी ने डैनी की प्राथमिक सदस्यता सस्पेंड कर दी है। साथ ही उन्हें नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उन्हें पार्टी से निकाल दिया जाए। कमेटी के चेयरमैन जीके चतरथ ने इसकी पुष्टि की है।

डैनी पिछले लोकसभा चुनाव में फरीदकोट से उम्मीदवार थे। इस बार भी उन्होंने टिकट मांगा था, पर पार्टी ने जोगिंदर सिंह पंजगराईं को उम्मीदवार बनाया।

रोष में डैनी ने आजाद नामांकन कर दिया। उसकेबाद पार्टी उम्मीदवार पंजगराईं और प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ बयान दिया। हालांकि बाद में उन्होंने नामांकन वापस ले लिया था।
विज्ञापन


जीके चतरथ ने बताया कि उस समय भी डैनी को नोटिस दिया गया था कि वह जवाब दें कि उन्होंने ऐसा पार्टी विरोधी कदम क्यों उठाया। लेकिन डैनी का जवाब था कि वह 16 मई तक कुछ नहीं बोलेंगे।

इसे संतोषजनक जवाब नहीं माना गया। इसके बाद शुक्रवार को अनुशासनात्मक कमेटी की मीटिंग में उनकी सदस्यता सस्पेंड करने का फैसला किया गया।

चतरथ ने कहा कि कमेटी की अगली मीटिंग दस दिनों बाद होगी। इस दौरान सभी लोक सभा हलकों से फीडबैक लिया जाएगा कि कहां-कहां किन नेताओं ने पार्टी उम्मीदवारों की मुखालफत की। अगली मीटिंग में उस पर कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा। मीटिंग में गुरकंवल कौर, जसवंत सिंह व भाग सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें