फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में नीट और जेईई परीक्षाएं कराने के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, एनएसयूआई का हवन

Thu, 27 Aug 2020 03:28 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • सांसद खेर के घर का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोंक झोंक
  • कार्यकर्ताओं ने कहा लाखों छात्रों की जान खतरे में डालकर परीक्षा लेना गलत

 
विज्ञापन
युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित नीट एवं जेईई की परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर वीरवार को जोरदार प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार के नेतृत्व में किरन खेर के आवास की तरफ कूच करने का प्रयास किया, जहां पुलिस ने उन्हें रोक गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं को घसीटकर हटाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन वहां से हटाया। इन परीक्षाओं का विरोध कोरोना संक्रमण के मद्देनजर किया जा रहा है। इस मौके पर लव कुमार सहित प्रदेश महासचिव आशीष गजनवी, जानु मालिक, सुखदेव सिंह, विनायक बंगीय, रवि पराशर, धीरज गुप्ता, नरिंदर गांधी, आशु चौधरी को गिरफ्तार कर पर्चा दर्ज किया गया।

लव कुमार बोले- विकराल रूप ले चुकी महामारी, छात्र हित में केंद्र परीक्षा स्थगित करे
अध्यक्ष लव कुमार ने कहा, ‘देश में कोरोना महामारी विकराल रूप ले चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री, कुछ अन्य केंद्रीय मंत्री और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री इससे संक्रमित हो चुके हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार का जेईई और नीट परीक्षाओं को स्थगित न करना समझ से परे है। हमारी मांग है कि छात्र हित में केंद्र सरकार को इन परीक्षाओं को स्थगित करना चाहिए।
विज्ञापन


लाखों छात्रों के जीवन को खतरे में डालकर परीक्षा लेना गैर जरूरी कदम है।’ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के महासचिव आशीष गजनवी ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा का हवाला देते हुए परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की गई थी, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। यह  प्रदर्शन में जिला महासचिव नूतन कुमारी , जीशान खान, इकबाल खान, सलमान, राकेश चौहान,गुरसगर आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।   

परीक्षा के विरोध में एनएसयूआई सदस्यों ने किया हवन
इन दोनों परीक्षाओं के विरोध में  एनएसयूआई सदस्यों ने सेक्टर-35 कांग्रेस भवन में हवन किया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज लुबाना ने कहा कि आज जब कोरोना से कोई सुरक्षित नहीं हैं तो बेहतरीन सुविधाएं होने के का दावा भरने मात्र से ये कैसे गारंटी ले सकते हैं कि कोई भी छात्र संक्रमित नहीं होगा। ये देश के 25 लाख छात्रों की सुरक्षा से जुड़ा सवाल है। आखिर सरकार उनकी जान खतरे में डालकर परीक्षा करवाने जैसा निर्णय कैसे ले सकती है। हवन के दौरान एनएसयूआई नेता सुखजीत, ऐतेंदरजीत रॉबी, सर्वोत्तम राणा, गुरकीरत पन्नू और राहुल कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें