फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: बुड़ैल जेल के अंदर बैटरी वाली कार और बाहर स्कॉर्पियो से होनी चाहिए गश्त, जेल प्रबंधन ने लिखा पत्र

Sat, 17 Sep 2022 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

बुड़ैल जेल में प्रवेश द्वार पर अंडर व्हीकल स्कैनिंग सिस्टम (यूवीएसएस) लगाया जाएगा। यूवीएसएस चलती हुई कार में छिपे किसी भी बम, हथियार को भी स्कैन कर लेगा। पत्थर या कोई अन्य वस्तु गाड़ी के साथ चिपककर भी जा रही होगी तो यूवीएसएस उसे पकड़ लेगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ बुड़ैल जेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की बुड़ैल मॉडल जेल के अंदर और बाहर आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जेल प्रबंधन ने प्रशासन को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। प्रशासन को लिखे पत्र में जेल के अंदर बैटरी से चलने वालीं छोटी गाड़ियां और जेल के बाहर स्कॉर्पियो से गश्त लगाने की बात कही गई है। इसके अलावा जेल की दीवारों पर 45 कैमरे लगाने को कहा गया है। 

विज्ञापन


स्कॉर्पियो के ऊपर एलएमजी गन लगी होती है जिससे आपराधिक घटनाओं के दौरान चुस्त दुरुस्त रहा जा सके। बुड़ैल जेल के अंदर तीन किलोमीटर का हिस्सा है। यहां पैदल गश्त करने में समस्या होती है इसलिए गाड़ियां जरूरी हैं। जेल में जल्द ही बोलार्ड भी लगेंगे। प्रशासन ने जेल को इसकी मंजूरी दे दी है। सूत्रों ने बताया कि बोलार्ड प्रवेश द्वार पर लगेंगे। बोलार्ड को गाड़ी से टक्कर मारकर नहीं तोड़ा जा सकता है। जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की एक कंपनी लाने के प्रक्रिया भी चल रही है। एक कंपनी में 130 से 140 कर्मचारी होते हैं। अभी एक टुकड़ी जेल में तैनात है, दूसरी टुकड़ी जेल के बाहर नजर रखेगी। फिलहाल इस पर केंद्र सरकार ने मुहर नहीं लगाई है।  

बुड़ैल जेल देश में पहली ऐसी जेल जहां लगेगा अंडर व्हीकल स्कैनिंग सिस्टम 

बुड़ैल जेल में प्रवेश द्वार पर अंडर व्हीकल स्कैनिंग सिस्टम (यूवीएसएस) लगाया जाएगा। यूवीएसएस चलती हुई कार में छिपे किसी भी बम, हथियार को भी स्कैन कर लेगा। पत्थर या कोई अन्य वस्तु गाड़ी के साथ चिपककर भी जा रही होगी तो यूवीएसएस उसे पकड़ लेगा। गाड़ी का नंबर और ड्राइवर की तस्वीर भी रिकॉर्ड होगी। जेल के गेट के पास गड्ढा खोदकर इसे फिट किया जाएगा। देशभर में पहली बार किसी जेल में यह व्यवस्था की जा रही है। यूवीएसएस लगाने के लिए प्रशासन ने जेल प्रबंधन को मंजूरी दे दी है। 

इस साल कब-कब किससे मिले मोबाइल

- फरवरी 2022 को 8 नंबर बैरक से एक मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी, चार्जर, बैटरी, डाटा केबल और बिजली के तार बरामद हुए थे। 

विज्ञापन

- 2 जून को 9 नंबर सेल से गैंगस्टर मंजीत के पास से मोबाइल मिला था
- बैरक की शौचालय के नीचे टाइल्स के नीचे से दो मोबाइल और केबल बरामद हुई थी
- 29 अगस्त को पांच नंबर बैरक से नशा तस्कर से मोबाइल मिला
- 12 सितंबर को 12 नंबर सेल की छत से चार मोबाइल, अफीम, गांजा और चरस बरामद हुई
- 23 अप्रैल को जेल के पीछे दीवार के पास मिला था बम

एक नजर में मॉडल जेल

- 16 कुल बैरक
- 1158 कुल कैदी बंद हैं
- 200 कैमरे लगे हैं वर्तमान में
- 01 सीआरपीएफ की कंपनी बुड़ैल जेल में है तैनात 
- 08 वॉच टॉवर बने हैं जेल में
  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें