युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता दोपहर करीब ढाई बजे चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय के बाहर मिलकर नारेबाजी करने लगे और अडानी का पुतला फूंककर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान पार्षद सचिन गालव ने कहा कि मोदी सरकार ने निजी लाभ के लिए देश के संसाधनों से समझौता किया है और कॉर्पोरेट दिग्गजों जैसे अदाणी का पक्ष लिया है। जनता की हर एक पाई लूटी जा रही है।
स्कूल की छुट्टी होते ही लग गया जाम
प्रदर्शन के चलते वहां से आने जाने वाले वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके साथ ही बीजेपी कार्यालय के सामने मौजूद भवन विद्यालय स्कूल की छुट्टी के समय स्कूल बसों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। वहीं, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। इसके बाद उन पर संबधित थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर छोड़ दिया।