डेराबस्सी। अंबाला कालका रेलवे लाइन पर डेराबस्सी में एक अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान न होने के कारण शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
घग्गर थाना प्रभारी गुरजिंदर सिंह ने बताया कि वह व्यक्ति दोपहर करीब 2 बजे अंबाला से चंडीगढ़ जा रही ट्रेन के सामने आ गया। सिर बुरी तरह कुचल जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 30 से 40 साल लग रही है। उसने आसमानी रंग की टी-शर्ट, मेंहदी काले रंग की निकर और दाहिने हाथ में कड़ा पहना हुआ है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। 72 घंटे बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।