अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह से हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को ध्यान से सुना और कार्य योजना तैयार करने का आश्वासन भी दिया। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पर हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत विभिन्न वर्गों जैसे कि माली, सेवादार, चालक, लिपिक, वेटर व अन्य श्रेणी के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात की। उन्होंने अपील हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों को सरकार द्वारा बनाई जाने वाली नीतियों के अंतर्गत नियमित किया जाए।