आरोप है कि युवकों ने उसे बंधक बनाकर बुरी तरह मारपीट की। आरोपियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और उसे अपशब्द कहे। यह भी कहा कि उसे कहा कि तुम्हें भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। यहां से पाकिस्तान चले जाओ। अब्दुल सत्तार ने रेलवे पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक युवक के साथ मारपीट की शिकायत आई है। मामले में पांच-छह अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेश कुमार, एसएचओ, जीआरपी।